
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान का विधानसभा सत्र आज से एक बाद फिर से शुरू होने वाला है। आज विधानसभा की बैठक शुरू होते ही कई अहम मुद्दों पर चर्चा होंगी। खबरों के अनुसार, वहीं पंचायती संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव में दो से अधिक बच्चों वाले चुनाव लड़ सकेंगे, इसकी बाध्यता को हटाने वाला संशोधन बिल आज विधानसभा में पेश होगा। खबरों के अनुसार, पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर पंचायतीराज संशोधन बिल और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा नगरपालिका संशोधन बिल को सदन में रखेंगे।
आज राजस्थान जन विश्वास उपबंधो के संशोधन विधेयक 2026 पर भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद विधेयक को पारित कराया जाएगा। वहीं आज राजस्थान दुकान और वाणिज्यिक संस्थान राजस्थान संशोधन विधायक 2026 पर भी चर्चा होने की पूरी संभावना है। इसके बार इसे विधानसभा में पारित करवाया जाएगा। आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ विधानसभा की बैठक शुरू होगी। आज भी विधानसभा में हंगामा होने की संभावना है। विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेर सकती है।
PC:zeenews.india