जिला पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र से आज शनिवार की शाम बाइक सवारो द्वारा एक युवक के सरेराह गोली मारे जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है। गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हुए युवक को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा की गयी शुरुआती जाँच मे इस घटनाक्रम को संदिग्ध बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला लाइनपार साहूकारा का निवासी विकास आयु 23 वर्ष पुत्र रामचरण आज शनिवार की शाम करीब 5 बजे अपने दोस्त नितिन मिश्रा के साथ भगवंतपुरा की ओर जा रहा था। चर्चा है कि दोनों युवक इस ओर गांजा खरीदने के इरादे से आये थे। भगवंतपुरा रोड पर पहुंचते ही पीछे से आये 3 बाइक सवार युवको ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। इस सबका विरोध करने पर तीनो मे से एक युवक ने तमंचा निकालकर विकास के दाहिने पैर मे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
गोली लगने पर घायल हुए विपिन को उसका साथी नितिन बाइक पर बैठाकर सीधे कोतवाली पहुंचा। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस पूछताछ में विकास ने बताया कि करीब आठ महीने पहले वह शराब के एक मामले में जेल गया था, जहाँ कस्बे के ही एक युवक से उसका विवाद हो गया था। विकास का आरोप है कि उसी पुरानी रंजिश के चलते उस पर जानलेवा हमला किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल पूरनपुर ने पवन कुमार पांडे ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस इस मामले में आपसी रंजिश के साथ-साथ अन्य पहलुओं पर भी गौर कर रही है क्योंकि घटना की कड़ियां पूरी तरह मेल नहीं खा रही हैं। कोतवाल पूरनपुर पवन कुमार पांडे ने बताया कि मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया पूरी घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि यह वास्तविक हमला है या मामला कुछ और है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

