उसावां/जिला बदायूँ - 13 वर्षीय नाबालिग बहन को लेकर फरार हुआ 25 वर्षीय चचेरा भाई, 04 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मार्च 02, 2026

उसावां/जिला बदायूँ - 13 वर्षीय नाबालिग बहन को लेकर फरार हुआ 25 वर्षीय चचेरा भाई, 04 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

जिला बदायूँ के उसावां थाना क्षेत्र से बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ रिश्तो की मर्यादा को तार-तार करते हुए चचेरा भाई ने ही अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बहन का अपहरण कर लिया। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत 04 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


थाना क्षेत्र के गाँव खेड़ा जलालपुर पुख्ता निवासी पीड़ित पिता राजवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 24 फरवरी को वह खेतों में काम करने गए थे और उनकी पत्नी घर से बाहर थी। इसी दौरान गांव निवासी पंकज आयु 25 वर्ष घर में घुस आया और 13 वर्षीय ज्योति को जबरन बहला-फुसलाकर ले गया। बताया गया कि आरोपी पंकज बच्ची का चचेरा भाई है। मासूम बच्ची द्वारा विरोध किये जाने पर आरोपी पंकज ने उसे थप्पड़ भी जड़े। इस घटना को परिवार के एक छोटे बच्चे ने देखा था। आरोप है कि इस अपहरण कांड को अंजाम देने में गांव के ही महेश, मोनू और सोनू ने भी पंकज का सहयोग किया है। ज्योति अपने साथ एक छोटा मोबाइल फोन भी ले गई है। सभी संभावित स्थानों पर तलाश कर थक चुके परिजनो ने अब पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। 


उपनिरीक्षक संजय गौड़ ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओ के तहत पंकज, महेश, मोनू और सोनू के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये मामला बेहद संवेदनशील है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या