
इंटरनेट डेस्क। भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट सुखोई Su-30MKI के असम के कार्बी आंगलोंग जिले में क्रैश होने से इसमें सवार दोनों पायलट की मौत हो गई है। भारतीय वायुसेना की ओर से इस संबंध में पुष्टि कर दी गई है।
बताया कि Su-30MKI फाइटर जेट ट्रेनिंग मिशन पर था, जो कि जोरहाट से लगभग 60 किमी दूर असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में क्रैश हुआ। भारतीय वायुसेना ने एक्स के माध्यम से आईएएफ स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर के निधन पर दुख प्रकट किया है। वायुसेना ने इस संबंध में आगे कहा कि आईएएफ के सभी कर्मचारी गहरी संवेदना जताते हैं और इस दुख की घड़ी में दुखी परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।
आपको बता दें भारतीय वायुसेना की ओर से गुरुवार को रात 9.34 बजे फाइटर जेट के गायब होने की जानकारी दी थी। इस फाइटर जेट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7.42 मिनट पर संपर्क में आया था। इसके बाद संपर्क नहीं हो सका।
PC:IAF
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें