Alwar: चलती कार में अचानक लगी आग, 3 महिलाओं सहित पांच लोग जिंदा जले - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अप्रैल 30, 2026

Alwar: चलती कार में अचानक लगी आग, 3 महिलाओं सहित पांच लोग जिंदा जले

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अलवर जिलों में आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर देर रात एक बजे के करीब चलती कार में अचानक आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। वहीं कार चालक गंभीर रूप से झुलस गया।

पुलिस ने अनुसार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौजपुर के समीप पिलर नम्बर 115/300 पर ये दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर दिल्ली से कोटा की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई। इसके बाद आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। जिससे कार में सवार लोगों को बचने का मौका नहीं मिला। इस हादसे में कार में सवार एमपी के श्योपुर निवासी 3 महिला, एक बच्ची और एक पुरुष सहित 5 लोग जिंदा जल गए।

वहीं एमपी के श्योपुर निवासी कार चालक विनोद कुमार ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। हालांकि कार चालक भी अस्सी प्रतिशत झुलस गया। विनोद कुमार को ईलाज के लिए अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग वैष्णों देवी के दर्शन कर लौट रहे थे।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें