मेरठ/उत्तर प्रदेश - महानगर पहुँचे अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने सुनी व्यापारियों की समस्याये, समीक्षा बैठक मे बनी रणनीति - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अप्रैल 28, 2026

मेरठ/उत्तर प्रदेश - महानगर पहुँचे अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने सुनी व्यापारियों की समस्याये, समीक्षा बैठक मे बनी रणनीति

www.newsindia17.com

आज मंगलवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (पंजी.) और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक और प्रेस वार्ता का ध्यानचंद नगर स्थित महानगर कार्यालय मे किया गया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल का मेरठ आगमन पर व्यापारियों ने जोरदार स्वागत कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।


पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल के स्वागत हेतु महानगर के व्यापारीगण महानगर अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल के नेतृत्व में काशी टोल प्लाजा पहुंचे। यहाँ पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल का पुष्पगुच्छ भेंट कर और नारेबाजी के साथ भव्य अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात काफिला ध्यानचंद नगर स्थित महानगर कार्यालय पहुँचा, जहाँ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मेरठ महानगर के पदाधिकारियों ने व्यापारिक हितों और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। संदीप बंसल ने शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों से भी सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि व्यापारी ही अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।


प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कड़े शब्दों में कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो व्यापारी अपना पूरा जीवन देश की अर्थव्यवस्था और व्यापार को समर्पित कर देता है, समाज और प्रशासन में उसका उचित सम्मान होना चाहिए। मैं जल्द ही लखनऊ जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मेरठ सहित पूरे प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उनके समक्ष रखूंगा।


इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी  जिला अध्यक्ष मेरठ  भूपेंद्र खटाना, महानगर अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल, महानगर मंत्री हर्ष बंसल, महानगर संरक्षक कपिल गर्ग, संजीव अग्रवाल, बागपत व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक रोहित, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद नितिन जैन सहित अनुज गुप्ता, अमित मित्तल, दीपक जैन, राजीव अग्रवाल और मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है। यह कार्यक्रम मेरठ के व्यापारिक हलकों में चर्चा का केंद्र बना रहा।

counter
अभी तक पाठक संख्या