महिलाओं को लेकर प्रधानमंत्री की बड़ी-बड़ी बातें सिर्फ दिखावा: Priyanka Gandhi - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अप्रैल 25, 2026

महिलाओं को लेकर प्रधानमंत्री की बड़ी-बड़ी बातें सिर्फ दिखावा: Priyanka Gandhi

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में एक लड़की की हत्या के मामले में अपनी प्रतिकिया दी है। उन्होंने इस संबंध पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में एक लड़की की हत्या के मामले में पहले केस दर्ज होने में आनाकानी, फिर पीड़ित परिवार को धमकियां मिलना और दबंगों द्वारा अराजकता फैलाना यह दिखाता कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर है। भाजपा राज में अब यही अघोषित कानून बन गया है कि जब भी किसी महिला पर अत्याचार होता है तो पीड़ित को ही और प्रताड़ित किया जाता है।

महिलाओं को लेकर प्रधानमंत्री की बड़ी-बड़ी बातें सिर्फ दिखावा हैं। उन्नाव हो, हाथरस हो, प्रयागराज हो या गाजीपुर, जहां भी महिलाओं के साथ अन्याय हुआ, भाजपा अपनी पूरी सत्ता के साथ पीड़िता के खिलाफ, अत्याचारी के साथ खड़ी हो गई। देश भर की महिलाएं ये अंधेरगर्दी देख रही हैं।

PC:bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें