आज मंगलवार की तड़के जिला बदायूँ के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार निजी स्लीपर बस एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक मे पीछे से जा टकराई। इस भीषण टक्कर मे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में बच्चों सहित कुल 26 यात्री घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया। जहाँ उनका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक निजी स्लीपर बस पंजाब के लुधियाना से यात्रियों को लेकर उन्नाव जा रही थी। बस में करीब 65 यात्री सवार थे। आज तड़के बस के जिला संभल के लहरावन इंटरचेंज के पास बदायूं बॉर्डर पर पहुंचने पर चालक दानिश को नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बस एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराई।
हादसे की सूचना मिलते ही सीओ बिल्सी केके तिवारी और इस्लामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुँचे। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला संभल के बहजोई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहाँ गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल संभल रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
हादसे में घायल हुए प्रमुख यात्रियों में हरदोई, लखनऊ, उन्नाव और लुधियाना के लोग शामिल है। घायलो मे रहीमाबाद, लखनऊ निवासी संजना आयु 17 वर्ष, पवन आयु 24 वर्ष, काव्या आयु 54 वर्ष रमेश आयु 35 वर्ष, हरदोई निवासी सहमान आयु 23 वर्ष, रहमान आयु 17 वर्ष, अवि आयु 18 वर्ष, श्यामा कुमारी आयु 38 वर्ष, सुमित आयु 30 वर्ष, आकांक्षा आयु 15 वर्ष, आशीष आयु 18 वर्ष, उन्नाव निवासी मधु आयु 18 वर्ष, नितिन आयु 4 वर्ष, कमलेश आयु 50 वर्ष, अन्नू आयु 19 वर्ष, भैयालाल आयु 45 वर्ष, कमलेश कुमार आयु 39 वर्ष, कमला आयु 38 वर्ष, नीतेश आयु 6 वर्ष, राहुल आयु 8 वर्ष, लुधियाना निवासी विमला रानी आयु 65 वर्ष, शिवानंद आयु 40 वर्ष, सिमरन आयु 38 वर्ष व अमरोहा निवासी बस चालक दानिश आयु 23 वर्ष शामिल है।
सीओ बिल्सी केके तिवारी ने बताया कि बस चालक को नींद आने की वजह से यह दुर्घटना हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल सभी का उपचार जारी है और मामले की वैधानिक जांच की जा रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

