नहटौर - लोकतंत्र रक्षक सेनानी रमेश चंद्र गौतम के निधन पर नगर में दौड़ी शोक की लहर, श्रद्धांजलि अर्पित करने को लगा नगरवासियो का ताँता - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अप्रैल 09, 2022

नहटौर - लोकतंत्र रक्षक सेनानी रमेश चंद्र गौतम के निधन पर नगर में दौड़ी शोक की लहर, श्रद्धांजलि अर्पित करने को लगा नगरवासियो का ताँता

कल शुक्रवार की शाम लोकतंत्र रक्षक सेनानी व नगर के सुप्रसिद्ध वैध रमेश चंद्र गौतम का आकस्मिक निधन होने पर नगर में शोक की लहर दौड़ गयी। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियो के साथ ही भारी संख्या में नगरवासियो ने उनके आवास पर पहुँचकर अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 


कल शुक्रवार की देर शाम नगर के मौहल्ला पंचायती मंदिर निवासी वैध रमेश चंद्र गौतम का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर भारी संख्या में नगरवासियो ने उनके आवास पर पहुँचकर शोक संवेदनाये व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व सदगति हेतु प्रार्थना की। वैध रमेश चंद्र गौतम पुत्र देवकीनंदन गौतम को 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल के दौरान प्रशासन ने गिरफ्तार कर डेढ़ माह तक जेल में रखा था। जेल की यातनाये सहने के बाद भी उनका आत्मबल नहीं गिरा और वे लोकतंत्र को बचाने हेतु पूर्व की भाँति पूर्ण निष्ठा व समर्पण से कार्य करते रहे। आपातकाल के दौरान कठिन यातनाओ को सहने के बाद भी लोकतंत्र की रक्षा हेतु किये गए कार्यो के लिए उन्हें वर्ष 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा उनका आभार व्यक्त करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  


आज शनिवार की सुबह उनके आवास पर पहुँचकर उपजिलाधिकारी धामपुर विजय वर्धन तोमर, पुलिस उपाधीक्षक धामपुर अजय कुमार अग्रवाल, प्रभारी निरीक्षक नहटौर सतेंद्र कुमार सहित जनप्रतिनिधियों व गणमान्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुबह लगभग 11 बजे कासमपुर लेखराज स्थित शमशान भूमि पर पूर्ण सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या