नहटौर - प्राचीन चामुंडा मंदिर परिसर मे आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ मे कथा व्यास ने भक्त ध्रुव की कथा के माध्यम से दिया निस्वार्थ भक्ति का संदेश - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जनवरी 03, 2025

नहटौर - प्राचीन चामुंडा मंदिर परिसर मे आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ मे कथा व्यास ने भक्त ध्रुव की कथा के माध्यम से दिया निस्वार्थ भक्ति का संदेश

www.newsindia17.com
नगर के प्राचीन चामुंडा मंदिर परिसर मे आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन की कथा प्रारम्भ होने से पूर्व नगर मे प्रभात फेरी निकाली गयी। शाम के समय आयोजित कथा व्यास कृष्णकांत शास्त्री ने सुमधुर भजनो के साथ ही भक्त ध्रुव की बहुत सुंदर कथा का वर्णन किया। आज की कथा मे मुख्य यजमान के रूप मे कपिल शर्मा व उनकी धर्मपत्नी अर्चना शर्मा रहे। कथा वाचन के दौरान पंडाल भक्तजनो से भरा रहा।

कथा वाचन कर रहे कृष्णकांत शास्त्री व्यास ने भक्त ध्रुव की कथा सुनाते हुए कहा कि उनके पिता का नाम उत्तानपाद  व माता का नाम सुनीति था। उत्तानपाद ने दूसरा विवाह कर सुरुचि को भी अपनी पत्नी बना लिया था। एक बार सुरुचि ने बालक ध्रुव को यह कहकर राजा उत्तानपाद की गोद से उतार दिया कि मेरे गर्भ से पैदा होने वाला ही राजा की गोद और सिंहासन का अधिकारी है। सुरुचि की बात सुन द्रवित हुआ बालक ध्रुव अपनी मां सुनीति के पास पहुंचा। सुनीति ने अपने पुत्र को ईश्वर की भक्ति करने के बारे में बताया। माता द्वारा दी गयी शिक्षा से प्रेरित होकर ध्रुव ने अल्प आयु में ही ईश्वर की भक्ति  शुरू कर दी और ईश्वरीय ज्ञान प्राप्त कर स्थिर स्थान प्राप्त किया। कथा व्यास ने बताया कि भक्ति के लिए आयु सीमा की कोई बाध्यता नही होती। भक्तिभाव व मन से स्मरण किये जाने पर अल्पायु मे भी ईश्वरीय ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से इस अवसर पर मुख्य यजमान अशोक चंद्रा, संजय कुमार शर्मा, बालेश तायल, कार्तिक अग्रवाल, रामबाबू सैनी, डॉक्टर सुशील शर्मा,  विशाल शर्मा, राकेश अग्रवाल, ऋषभ जैन, अर्पित गुप्ता, रचना तायल, अमिता चंद्रा,आयुषी अग्रवाल, अनन्या अग्रवाल, अक्षिता अग्रवाल,उर्मिला देवी, बबीता जोशी सहित बड़ी संख्या मे भक्तजन उपस्थित रहे।
counter
अभी तक पाठक संख्या