फतेहगंज पश्चिमी/जिला बरेली - 5 वर्षो से लिव इन मे रह रही महिला पर पार्षद ने किया जानलेवा हमला, पार्षद फरार, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, मार्च 11, 2025

फतेहगंज पश्चिमी/जिला बरेली - 5 वर्षो से लिव इन मे रह रही महिला पर पार्षद ने किया जानलेवा हमला, पार्षद फरार, मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र से पैसा न देने पर एक पार्षद द्वारा अपनी प्रेमिका पर चाकू व पति डंडो से हमला किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। बताया गया कि पीड़ित महिला गत 5 वर्षो से पार्षद के साथ लिव इन मे रह रही थी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया है। घटना के बाद से आरोपी पार्षद फरार है।


थाना क्षेत्र के भिटौरा निवासी महिला ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व उसके पति की एक सड़क दुर्घटना मे मौत हो गयी थी। इसके बाद पार्षद महेंद्र पाल शर्मा ने उसे अपने प्रेम जाल मे फंसा लिया और शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद वह पार्षद के साथ लिव इन मे रहे लगी। आरोप है कि महिला ने हाल ही मे 6 लाख रूपये मे एक प्लाट बेचा था और पार्षद उससे इस पैसे की मांग कर रहा था। महिला द्वारा पैसा देने से इंकार किये जाने पर पार्षद ने उस पर चाकू व लाठी डंडो से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद पार्षद महिला को लहूलुहान हालत मे छोड़कर मौके से फरार हो गया।


पुलिस महिला द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला लम्बे समय से पार्षद के साथ लिव इन मे रह रही थी। दोनो के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद मे पार्षद ने महिला के साथ मारपीट की है। 

free web counter
अभी तक पाठक संख्या