जिला अमरोहा के गजरौला से एक महिला द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित निवासी मोहल्ला सुल्तान नगर की शादी लगभग 8 वर्ष पूर्व कविता के साथ हुई थी। अमित अनूपशहर की एक फैक्टरी में बॉयलर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। आज गुरुवार की दोपहर लगभग 3 बजे अमित अपनी बेटी पूर्वी को चप्पल दिलाने बाजार गया था। वापस आने पर उसने देखा कि कविता का शव पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ था। अमित द्वारा शोर मचाये जाने पर आसपास के लोगो की भीड़ भी मौके पर जुट गयी।
सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। कविता की मौत के बाद परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |