टांडा/जिला रामपुर - बोर्ड परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की सड़क हादसे मे मौत, 01 की हालत गंभीर, मचा कोहराम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, फ़रवरी 23, 2026

टांडा/जिला रामपुर - बोर्ड परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की सड़क हादसे मे मौत, 01 की हालत गंभीर, मचा कोहराम

www.newsindia17.com

जिला रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र मे आज सोमवार की सुबह बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 4 बाइक सवार छात्र एक हादसे का शिकार हो गए। सरकथल गाँव के पास पहुंचने पर छात्रों की बाइक धान से लदी एक ट्रेक्टर ट्राली से जा टकराई। इस भीषण सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है।


प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह चार छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे थे। सरकथल गांव के पास धान से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही छात्रों की बाइक की गति तेज होने के कारण वे संभल नहीं पाए और सीधे ट्रॉली के पिछले हिस्से से जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतकों की पहचान अरुण निवासी मुरादाबाद दढ़ियाल के फ़तवाला मे अपनी नानी के घर रह रहा था) विनय व मनु निवासीगण दढ़ियाल जिला रामपुर के रूप में हुई है। विनय व मनु के पिता किसान है। इस घटना में चौथा छात्र बादल भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने भी घटनास्थल का निरिक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छात्रो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या