शिवाला कलां/जिला बिजनौर - दबंगो ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर जूतों पर रगड़वाई नाक, घटना का वीडियो किया वायरल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, फ़रवरी 22, 2026

शिवाला कलां/जिला बिजनौर - दबंगो ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर जूतों पर रगड़वाई नाक, घटना का वीडियो किया वायरल

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ कुछ दबंगो ने खेत में गए एक युवक घेरकर न केवल बेरहमी से पीटा, बल्कि उसे जूते पर नाक रगड़ने के लिए भी मजबूर किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


उक्त घटना शिवाला कलां थाना क्षेत्र के रतनगढ़ की है। घटना गत 16 फरवरी की शाम की बताई जा रही है। पीड़ित अमरजीत के अनुसार वह शाम के समय अपने खेत में खड़ा था। इसी दौरान  तभी गांव के ही दो दबंग युवक, सनी और जागेश, वहां पहुंचे। अमरजीत के अनुसार आरोपियों ने बिना किसी कारण ही उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उसे लाठी-डंडों से पीटा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घटना की वीडियो मे साफ़ दिख रहा है कि सूखी घास वाले खेत में हरी शर्ट पहने अमरजीत असहाय स्थिति में जमीन पर गिरा हुआ है।आरोपी सनी (सिर पर कपड़ा बांधे और जैकेट पहने) हाथ में डंडा लेकर उसे डरा-धमका रहा है। इतना ही नही आरोपी ने पीड़ित से अपने जूते पर नाक भी रगड़वाई। इस दौरान दूसरा आरोपी जोगेश इस घटना की वीडियो बना रहा है।


वायरल वीडियो के संज्ञान में आते ही शिवाला कलां पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी निरीक्षक लखपत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी सनी और जागेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

conter12
अभी तक पाठक संख्या