फतेहगंज पश्चिमी/जिला बरेली - हाईवे किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला युवक का शव, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से था लापता - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, फ़रवरी 23, 2026

फतेहगंज पश्चिमी/जिला बरेली - हाईवे किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला युवक का शव, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से था लापता

www.newsindia17.com

आज सोमवार को जिला बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र मे एक युवक का शव झाड़ियों मे पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। ये शव नेशनल हाईवे स्थित माधौपुर फाटक के पास पड़ा हुआ था। पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान परमजीत के रूप में हुई है, जो पिछले कई दिनों से लापता था।


परिजनों के अनुसार परमजीत बीते कई दिनों से घर से लापता था। परिवार के सदस्य उसकी तलाश में जुटे थे और हर संभावित स्थान पर संपर्क कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। सोमवार को राहगीरों ने हाईवे के किनारे शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शिनाख्त करने पर  वह परमजीत निकला।


पुलिस द्वारा की जा रही जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि परमजीत का हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। एक गंभीर और खर्चीली सर्जरी के बाद वह धीरे-धीरे स्वास्थ्य लाभ ले रहा था। ऐसे में उसका अचानक लापता होना और फिर संदिग्ध परिस्थितियों में शव का मिलना पुलिस के लिए पहेली बन गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या उसकी मौत के पीछे कोई चिकित्सीय जटिलता थी या यह किसी साजिश का हिस्सा है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस हाईवे और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि परमजीत वहां तक खुद पहुंचा था या उसे वहां लाया गया था। पुलिस परमजीत के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स की भी जांच कर रही है ताकि पता चले कि वह आखिरी बार किसके संपर्क में था।


ग्रामीणों और परिजनों के बीच इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि एक रिकवरी कर रहा मरीज हाईवे के किनारे झाड़ियों तक कैसे पहुंच गया। पुलिस जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठाने का दावा कर रही है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या