जिला मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना प्रकाश मे आयी है। यहाँ एक निजी स्कूल मे कक्षा 7 की दो छात्राओ ने संदिग्ध परिस्तिथियो मे जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनो छात्राओ को दिल्ली -देहरादून हाईवे स्थित एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया है। जहाँ उनकी हालत स्थिति गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंचौली थाना क्षेत्र के गाँव जमालपुर निवासी 2 चचेरी बहने गाँव के ही एस पब्लिक स्कूल में कक्षा 7 की छात्राये है। आज मंगलवार की सुबह भी दोनो छात्राये रोज की तरह घर से स्कूल के लिए निकली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल पहुंचते ही दोनों बहनो की हालत बिगड़ने लगी और वे जमीन पर गिर गयी। स्कूल के कर्मचारियो द्वारा देखने पर पता लगा कि उन्होंने जहर का सेवन किया है।
घटना की जानकारी मिलते ही छात्राओ के परिजनो मे हड़कंप मच गया। दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन ने तुरंत ही एम्बुलेंस बुलाकर दोनो छात्राओ को अस्पताल पहुँचाया। छात्राओ द्वारा उठाये गए इस आत्मघाती कदम के पीछे का कारण न ही उनके परिजनों और न ही स्कूल प्रशासन को पता है। स्कूल के प्रिंसिपल दोनो छात्राये पढाई मे होशियार है और उनकी किसी के साथ कोई कहासुनी या अनबन की भी नहीं हुई थी। छात्राओं के परिजनो का कहना है कि घर में भी सब सामान्य था। बच्चियों को न तो किसी बात पर डांटा गया था और न ही उन पर पढ़ाई का कोई दबाव था।
अस्पताल के चिकित्सको के अनुसार जहरीला पदार्थ शरीर में फैलने के कारण दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें आईसीयू में गहन निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे छात्राओं के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हैं।
इंचौली थाना पुलिस ने अस्पताल और स्कूल पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों के बयानों में समन्वय की कमी दिखी। एक ओर जहां थाना पुलिस जांच की बात कह रही है, वहीं क्षेत्राधिकारी सदर देहात सुधीर सिंह ने प्रारंभिक तौर पर मीडिया से कहा कि उन्हें अभी तक इस मामले की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

