![]() |
| मृतक की फाइल फोटो |
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकुर चीमा आयु 35 वर्ष निवासी ग्राम भेड़ा भरतपुर, थाना क्षेत्र नौगावा सादात जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदाकर्मी के रूप मे तैनात था। बताया गया कि अंकुर चीमा की पत्नी गरिमा सिंह प्राथमिक विद्यालय मे शिक्षिका है और उसकी तैनाती बलरामपुर मे है। गत 16 फरवरी को अंकुर चीमा छुट्टी लेकर अपनी पत्नी से मिलने गया था। चार दिन की आधिकारिक छुट्टी और तीन दिन की अतिरिक्त छुट्टी के बाद अंकुर कल मंगलवार की रात करीब साढ़े 7 बजे वापस ड्यूटी पर आया था। बताया गया कि अंकुर ने रात भर अपनी ड्यूटी पूरी की और सुबह लगभग साढ़े 7 बजे ड्यूटी खत्म कर अपने आवास पर गया था।
इसके बाद काफी देर तक अंकुर के आवास से बाहर न आने पर साथी कर्मचारी अंकुश और पुनीत उसे बुलाने पहुंचे। दोनो ने काफी देर तक उसके आवास का दरवाजा खटखटाया मगर कोई उत्तर नही मिला। कोई आहट न होने पर कर्मचारियो को किसी अनहोनी की आशंका हुई और दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर का दृश्य देख सभी के पैरो से जमीन निकल गयी। कमरे के अंदर अंकुर का शव पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर झूल रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष डिडौली जितेंद्र बालियान पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
थानाध्यक्ष डिडौली जितेंद्र बालियान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया है। परिजनों से तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। अंकुर की शादी वर्ष 2022 में हुई थी और आठ माह का एक बेटा भी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpg)
