धनारी/जिला सम्भल - सरसो के खेत मे बंद बोरे मे पड़ा मिला 12 दिन पूर्व लापता हुए 8 वर्षीय बच्चे का शव, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, फ़रवरी 26, 2026

धनारी/जिला सम्भल - सरसो के खेत मे बंद बोरे मे पड़ा मिला 12 दिन पूर्व लापता हुए 8 वर्षीय बच्चे का शव, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप

www.newsindia17.com
मौके पर मौजूद पुलिस,शोकाकुल परिजन व इनसेट मे मृतक की फाइल फोटो 
जिला संभल के धनारी थाना क्षेत्र मे आज गुरुवार की दोपहर गत 12 दिन पूर्व लापता हुए 8 वर्षीय बच्चे का शव खेत मे पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। बच्चे का शव गाँव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक सरसो में खेत में प्लास्टिक के बोरे मे बंद पड़ा हुआ था। शव काफी क्षतविक्षत हालत मे था। मृतक की पहचान कपड़ो के आधार पर की गयी है। मृतक बच्चे के परिजनो ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धनारी बालू पट्टी शंकर गांव निवासी रोहित कुमार का 8 वर्षीय पुत्र अंशु अहेरिया गाँव के ही आंगनबाड़ी केंद्र मे पढ़ता था। मृतक की माँ ने बताया कि गत 15 फरवरी की दोपहर रोहित अचानक ही लापता हो गया था। परिजनो ने उसको काफी तलाश किया मगर कोई सुराग नही मिल सका था। बच्चे का कुछ पता न लगने पर परिजनो ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। आज गुरुवार की दोपहर गांव निवासी राजेंद्र के सरसो के खेत मे काम कर रहे मजदूरों को असहनीय बदबू आने पर कुछ शक हुआ। तलाश करने पर मजदूरो को खेत में एक प्लास्टिक का बोरा पड़ा मिला।

खेत मे बोरा पड़ा मिलने की सूचना मिलते ही धनारी पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खोला। बोरे के अंदर क्षतविक्षत अवस्था मे एक बच्चे का शव बरामद हुआ। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसे पहचानना मुश्किल था। शव के साथ मिले कपड़ो के आधार पर मृतक की शिनाख्त रोहित के रूप मे हुई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। एएसपी कुलदीप सिंह व सीओ बहजोई डा0 प्रदीप कुमार ने भी मौका मुआयना कर आवश्यक निर्देश दिए।

एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि 15 फरवरी को बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसके बाद से पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। आज गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सरसों के खेत में बोरे में बंद शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
 
counter
अभी तक पाठक संख्या