शराब नीति मामले में बरी हुए Kejriwal, कोर्ट के फैसले के बाद फफक कर रोने लगे - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, फ़रवरी 27, 2026

शराब नीति मामले में बरी हुए Kejriwal, कोर्ट के फैसले के बाद फफक कर रोने लगे

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली की शराब नीति मामले में आज बड़ा फैसला सुनाया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को आरोपमुक्त कर दिया है।

आरोपों के समर्थन में सीबीआई द्वारा पेश किए गए सबूत कमजोर और अपर्याप्त होने के कारण आम आदमी पार्टी के इन दोनों नेताओं को आरोपमुक्त कर दिया है। आबकारी नीति मामले में अदालत से बरी होने के बादपूर्व सीएम केजरीवाल पत्रकारों से बात करते समय भावुक हो गए और फफक कर रोने लगे।

उन्होंने कहा कि सत्य की जीत होती है। जज साहब का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने हमारे साथ न्याय किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सामने पीएम मोदी और और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। इन्होंने झूठा केस लगाया। उन्होंने ये भी बाेल दिया कि पीएम से कहना चाहता हूं सत्ता के लिए इस तरह से संविधान के साथ खिलवाड़ नहीं कीजिए।

PC:aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें