
इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार किया है। पीएम मोदी ने दिल्ली में 'एआई इम्पैक्ट समिट' में किए गए प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि इस पार्टी ने एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और 'नंगी' राजनीति का अखाड़ा बना दिया।
इस पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीएम मोदी का निशाने पर लेते हुए कहा कि मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। Epstein files में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना - ये शर्म की बात है। आपने अमेरिका के साथ जो Trade deal की है, जिसमें आपने देश को बेच दिया - ये शर्म की बात है।
राहुल गांधी ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि हमारे देश का डेटा दे दिया। किसानों को खत्म कर दिया। टेक्सटाइल इंडस्ट्री बर्बाद कर दिया - ये शर्म की बात है। पूरा देश जानता है, अडानी पर अमेरिका में चल रहे केस ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है - क्योंकि वो बीजेपी और आपके फाइनेंशियल आर्किटेक्चर पर केस है। 14 महीनों से उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई - ये शर्म की बात है।
मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी, आप अपने मित्रों अनिल अंबानी, अडानी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए। मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे - एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।
PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें