Rajasthan: बीजेपी युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी का जलाया पुतला - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, फ़रवरी 21, 2026

Rajasthan: बीजेपी युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी का जलाया पुतला

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन के जवाब में आज बीजेपी युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की।

पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स भी भाजपा कार्यकर्ता चढ़ गए। खबरों के अनुसार, इस दौरान बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि कांग्रेस ने अश्लीलता फैलाकर असली चरित्र का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस ने देश का विरोध करना भी शुरू कर दिया है।

आपको बता दें कि दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को 'टॉपलेस' होकर भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के विरोध में भी नारेबाजी भी की। इसके विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

PC:bjp.org
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें