उत्तर प्रदेश के जिला सम्भल मे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख जारी है। इसी कड़ी मे आज शनिवार को चंदौसी तहसील क्षेत्र में एक हिंदू बहुल बस्ती मे बनी अवैध मजार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में की गयी। प्रशासन द्वारा की गयी इस कार्रवाई के बाद पीड़ित पक्ष और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है।
उक्त मामला चंदौसी नगर के मोहल्ला सीता रोड का है। यहाँ के निवासी सुभाष चंद्र शर्मा उर्फ मुन्ना ने आरोप लगाया था कि लगभग 10 वर्ष पूर्व उनके घर के सामने मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने अवैध रूप से एक मजार का निर्माण कर दिया था। आज शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस समाप्त होने के बाद प्रशासन की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर पहुँचे नगर पालिका के बुलडोजर ने मात्र 15 मिनट के भीतर मजार रुपी इस अवैध ढांचे को हटाकर रास्ता साफ कर दिया।
पीड़ित सुभाष चंद्र शर्मा पिछले एक साल से इस अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासन से कर रहे थे। उन्होंने 18 फरवरी को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वर्ष 2021 के नगर पालिका रिकॉर्ड में इस मजार का कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने बताया था कि मजार की ईंटों को जानबूझकर हरे रंग से पोत दिया गया था ताकि इसे प्राचीन धार्मिक स्थल का रूप दिया जा सके। यह मजार सार्वजनिक रास्ते पर बनी थी, जिससे आवाजाही में समस्या होती थी।
कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के कानूनगो बाबूराम, हल्का लेखपाल दानवीर सिंह और पुलिस बल मुस्तैद रहा। एसडीएम आशुतोष तिवारी ने बताया कि जांच में शिकायत सही पाई गई थी। सरकारी दस्तावेज और राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार यह निर्माण अवैध था और सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध कर रहा था, जिसे नियमानुसार हटा दिया गया है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

