नूरपुर/जिला बिजनौर - पत्रकारिता केवल समाचार नहीं, समाज सेवा की एक साधना है: अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, मार्च 15, 2026

नूरपुर/जिला बिजनौर - पत्रकारिता केवल समाचार नहीं, समाज सेवा की एक साधना है: अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू

www.newsindia17.com

आज रविवार को जिला बिजनौर के नूरपुर नगर मे आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव (समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण) एल. वेंकटेश्वर लू मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। उन्होंने अपने सम्बोधन में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि पत्रकारिता मात्र सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं है, बल्कि यह समाज के उत्थान की एक महत्वपूर्ण साधना है।


मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में समाधान आधारित पत्रकारिता की महत्ता बढ़ गई है। उन्होंने पत्रकारों से आह्वान किया कि वे केवल समस्याओं को उजागर न करें, बल्कि उनके संभावित समाधानों को भी जनता और शासन के सामने रखें। इससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद मिलेगी। एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि पत्रकार समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। उनकी निष्पक्ष और जिम्मेदार रिपोर्टिंग से न केवल जन जागरूकता बढ़ती है, बल्कि शासन को भी धरातल की सही स्थिति का पता चलता है।


कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही जिलाधिकारी बिजनौर जसजीत कौर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण है। उन्होंने तथ्यपूर्ण और पारदर्शी रिपोर्टिंग की सराहना की और कहा कि इससे प्रशासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होने के साथ ही सूचनाएं पहुँचाने का भी सशक्त माध्यम है। मीडिया द्वारा प्रकाशित सूचनाओ के द्वारा ही कोई भी जानकारी आम जन तक पहुंचती है।


सम्मेलन में संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने भी अपने विचार साझा किए। इस क्रम मे एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने पत्रकारिता को जनसेवा का सशक्त माध्यम बताते हुए पत्रकारो से समाज व राष्ट्र हित मे लेखनी का प्रयोग करने का आह्वान किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने अपने सम्बोधन के माध्यम से पत्रकारो की चुनौतियोऔर उनके हितो की रक्षा पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर और एसडीएम चांदपुर ने भी शिरकत की और पत्रकारों के कार्यों की सराहना की।


सम्मेलन के दौरान विभिन्न जिलों से आए जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में पत्रकारिता के समक्ष आ रही चुनौतियों, डिजिटल मीडिया के प्रभाव और ग्रामीण क्षेत्रों में रिपोर्टिंग के दौरान आने वाली समस्याओं पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या