राज्यसभा सांसद बनेंगे बिहार के सीएम Nitish Kumar, खुद ने ही कर दिया है ये ऐलान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, मार्च 05, 2026

राज्यसभा सांसद बनेंगे बिहार के सीएम Nitish Kumar, खुद ने ही कर दिया है ये ऐलान

इंटरनेट डेस्क। बिहार को जल्द ही नया सीएम मिलने वाला है। इस बात पर आज मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही मुहर लगा दी है। वह सीएम पद छोड़कर राज्यसभा सांसद बनेंगे। वह आज इसके लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

इस संबंध में नीतीश कुमार ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।

मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

भाजपा से बनेगा नया सीएम!
सीएम नीतीश कुमार के ऐलान के बाद अब लगभग ये तय हो गया है कि बिहार में नया सीएम भाजपा की ओर से बनेगा। एक सीएम दम की दौड़ में सबसे आगे सम्राट चौधरी का नाम सामने आ रहा है। आगामी समय ही बनाएगा कि बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें