जिला बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान मे काम कर रहे मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट मे आकर हुई मौत के बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीणो का आरोप है कि आबादी क्षेत्र के ऊपर से गुजर रही इस लाइन को हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग को सूचित किया जा चुका है मगर कोई कार्रवाई नही हुई है। ग्रामीणो का कहना है कि विभागीय लापरवाही के चलते आज एक युवक को अपनी जान गँवानी पड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिरौली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव निवासी नंदकिशोर मकान का निर्माण करा रहे है। नंदकिशोर आज बुधवार की सुबह गाँव निवासी पुष्पेंद्र आयु 21 वर्ष को मजदूरी पर लाये थे। पुष्पेंद्र निर्माणाधीन मकान के बीम के लिए लोहे की सरिया सीधी कर रहा था। इसी दौरान एक सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन से जा टकराया। बिजली लाइन से सरिया टकराते ही पुष्पेंद्र करंट की चपेट मे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
इस भीषण हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी और स्थानीय निवासियो की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही सिरौली थाना प्रभारी विनोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। राजस्व विभाग की ओर से कानूनगो दीपक भारद्वाज और हल्का लेखपाल आसिफ ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मृतक पुष्पेंद्र की कहानी बेहद भावुक कर देने वाली है। उसके माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका था। वह 2 भाइयों में छोटा था और मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। पुष्पेंद्र की मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्रामीणों का कहना है कि मकान के ऊपर से गुजर रही इस हाई टेंशन लाइन को हटाने के लिए कई बार संबंधित जेई और एसडीओ को लिखित और मौखिक सूचना दी गई थी। इसके बावजूद विभाग ने लाइन शिफ्ट नहीं की। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि यह हादसा नहीं बल्कि बिजली विभाग की लापरवाही से हुई 'हत्या' है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
