आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ पूरा देश एकजुट था, है और हमेशा रहेगा: Rahul Gandhi - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अप्रैल 22, 2026

आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ पूरा देश एकजुट था, है और हमेशा रहेगा: Rahul Gandhi

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहलगाम में पिछले वर्ष हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। राहुल गांधी ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि पहलगाम में पिछले वर्ष हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए सभी वीरों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

भारत उनका बलिदान और उनके परिवारों की पीड़ा को न कभी भूलेगा, और न ही इस कायराना कृत्य के दोषियों को कभी माफ करेगा। बेरहमी से छीने गए मासूम जिंदगियों की याद आज भी हमारे दिलों को झकझोरती है। शहीदों के परिवारों का दुःख हम सब का दुःख है। देश के उन बेटों की शहादत भारत की आत्मा में सदा अमिट रहेगी।

राहुल गांधी ने इस संबंध में आगे कहा कि आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ पूरा देश एकजुट था, है और हमेशा रहेगा। नफरत और डर फैलाने वाली ताकतों के सामने भारत कभी नहीं झुकेगा- हम और अधिक मजबूती, एकता और संकल्प के साथ इसके विरुद्ध खड़े रहेंगे।

PC:bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें