कार्यक्रम का शुभारम्भ पुरोहित पंडित गौरव भारद्वाज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर कराया गया। इससे पूर्व खाटू से आई अखण्ड ज्योत को शिव मन्दिर सैनी धर्मशाला से महात्मा ज्योतिबा फूले चौक (नगीना चौराहा) से होते हुए रामलीला ग्राउंड खाटू श्याम के दरबार में लाकर विराजमान किया गया। महोत्सव में नजीबाबाद से पधारे उदित राज म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने जहां समा बांध दिया, वहीं कानपुर से पधारी वेटू-आलिया (शर्मा सिस्टर्स), रुद्रपुर(उत्तराखंड) से पधारे अमन सांवरिया व धामपुर से पधारे प्रहलाद फकीरा लाडला खाटू वाले ने देर रात तक बाबा खाटू श्याम के भजन सुना कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। श्री खाटू श्याम के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो उठा। रिमझिम वर्षा के बीच भी भक्त भजनों का आनंद लेते रहे। आयोजकों द्वारा म्यूजिकल ग्रुप को स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बाबा खाटू श्याम की मूर्ति का अलौकिक शृंगार किया गया, साथ ही श्याम बाबा की चवर सेवा भी की गई। 56 भोग, श्याम रसोई, पुष्प वर्षा, भव्य दरवार व इत्र वर्षा की गई।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, राष्ट्रीय सूर्यवंशी सैनी संगठन संस्थापक सूर्यवंशी शिवम् सैनी, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सैनी, मुन्नालाल कैटर्स, बाल कमेटी शिव मंदिर सैनी धर्मशाला, श्री श्याम मित्र मंडल धामपुर, श्री श्याम शखा मंडल धामपुर, श्री श्याम मित्र मंडल अफजलगढ़, श्री श्याम लखडादा दीवाना मंडल नहटौर, श्री श्याम मित्र मंडल शेरकोट, श्री श्याम परिवार सेवा सोसाइटी हल्दौर, शिव मंदिर सैनी धर्मशाला का सम्मान किया गया। श्री श्याम नवयुवक सैनी संगठन के सेवादार विकास सैनी, राजेंद्र सैनी, ललित सैनी, विपिन सैनी पत्रकार एकता मंच धामपुर मीडिया प्रभारी, नौबहार सैनी, नीरज सैनी, नीलू सैनी, सुशील सैनी, ललित सैनी, प्रमोद सैनी, हिर्देश सैनी, जितेन्द्र सैनी, नितिन सैनी, धर्मेन्द्र सैनी, दीपक सैनी, आकाश राजपूत, सुजीत सैनी, गौरव सैनी, संजू सैनी, दीपक सैनी, छोटू सैनी, अमन सैनी, कैलाश सैनी, रोहित सैनी, दीपक सैनी, अमित सैनी, रिंकू सैनी, टिंकू सैनी, धर्मवीर सैनी, विकास सैनी व मुकेश अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।
.png)