जिला मुजफ्फरनगर की शाहपुर पुलिस ने कल शुक्रवार की देर रात कुख्यात विनोद गडरिया गैंग के साथ हुई मुठभेड़ मे घायल हुए शातिर बदमाश अरविन्द व उसके 2 अन्य साथियो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपियो के कब्जे से चोरी किया गया 01 ट्रैक्टर, 03 तमंचे व 06 कारतूस बरामद किये है। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन बदमाशों ने गत 7-8 मार्च की रात फुगाना क्षेत्र के गाँव जोगियाखेड़ा गाँव से एक ट्रेक्टर चोरी किया था। इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच कल शुक्रवार को शाहपुर पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की उक्त घटना को अंजाम देने वाले विनोद गडरिया गैंग के सदस्य कसेरवा नहर की पुलिया के पास छिपे हुए है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर बदमाशो को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को आता देख बदमाशो ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी फायरिंग मे एक गोली शातिर बदमाश अरविन्द पुत्र रमेश के पैर मे लगने पर वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घायल हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र मे कॉम्बिंग करते हुए घायल हुए अरविन्द के 2 अन्य साथियो विपिन पुत्र विनोद व बाजू पुत्र सोमी गिफ्तार कर लिया। पुलिस में मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ अरविन्द शातिर बदमाश है और उसके खिलाफ लूट, चोरी और डकैती के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। अरविंद कुख्यात विनोद गडरिया गैंग का सक्रिय सदस्य है। इसके साथ ही गिरफ्तार किये गए विपिन व बाजू के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। ये तीनो ग्राम हरसौली, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर के निवासी है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपियो के कब्जे से चोरी किया गया ट्रेक्टर, 3 तमंचे 315 बोर, 3 जिन्दा कारतूस व 3 खोखे कारतूस बरामद किये है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की गयी है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |