जिला बिजनौर के नहटौर नगर से मानवता व रिश्तो को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ ससुराल मे रह रहे एक दामाद ने अपनी पत्नी व सास -ससुर को नशीला पदार्थ सुंघाकर घर में रखे सोने व चाँदी के जेवरातो पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र मे हड़कंप मचा हुआ है।
पीड़ित संतोष वर्मा पुत्र कृष्ण गोपाल वर्मा, निवासी मोहल्ला कैथला ने बताया कि वे सर्राफा कारोबारी है। संतोष वर्मा ने बताया कि उनकी इकलौती पुत्र मूक बघिर है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी पुत्री का विवाह हल्दौर थाना क्षेत्र के गाँव कुम्हारपुरा निवासी नवीन के साथ हुआ था। नवीन को उन्होंने अपने घर मे ही रखा हुआ था। संतोष वर्मा ने बताया कि दामाद के चाल चलन और बुरी आदतो को देखते हुए उन्होंने उसे घर से निकाल दिया था। बताया गया कि करीब 8 दिन पूर्व दामाद वापस आया और अपनी गलतियो के लिए माफ़ी मांगने लगा। बेटी का घर बसने की आस मन मे लिए संतोष वर्मा ने उसे फिर से घर मे रहने की अनुमति दे दी थी।
पीड़ित संतोष वर्मा ने बताया कि कल बुधवार की रात दामाद ने उन्हें उनकी पत्नी और पुत्री को धोखे से कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। तीनो के गहरी नींद में सोने के बाद दामाद ने घर में रखी तिजोरी व अलमारियो को खंगाला और सोने व चाँदी के जेवरात लेकर फरार हो गया। आज सुबह नींद टूटने पर भी परिजन अचेत अवस्था मे ही थे। होश आने पर उन्होंने देखा कि दामाद घर से गायब था और कीमती जेवर भी चोरी हो चुके थे।
पीड़ित की अनुसार दामाद घर से लगभग आधा किलो सोना व लगभग 40 किलो चाँदी के जेवरात चोरी कर ले गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से जानकारी जुटाई। पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

