नहटौर/जिला बिजनौर - बिना अनुमति डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगाने पर हंगामा, पुलिस बल तैनात - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, फ़रवरी 28, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - बिना अनुमति डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगाने पर हंगामा, पुलिस बल तैनात

www.newsindia17.com

आज शनिवार को नहटौर थाना क्षेत्र के एक गाँव मे खलिहान की भूमि पर बिना अनुमति के डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित किये जाने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रतिमा हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम अमीनाबाद मे कुछ स्थानीय निवासियो द्वारा खलिहान की भूमि पर डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गयी थी। ये प्रतिमा सभी नियमो की अनदेखी कर की गयी थी जबकि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करने के लिए शासन की अनुमति अनिवार्य है। इस मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल के साथ ही एसडीएम धामपुर स्मृति मिश्रा व एसडीएम भी मौके पर पहुँच गए। मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ काफी देर तक चली नोंक झोंक के बाद प्रशासन ने प्रतिमा को हटाने की प्रक्रिया शुरु कर दी।


फ़िलहाल गाँव मे तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर गाँव मे पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या