Rajasthan: इस कारण अब शुरू हो चुका है वसुंधरा राजे को लेकर कयासों का दौर, निर्दलीय विधायक भाटी... - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, फ़रवरी 25, 2026

Rajasthan: इस कारण अब शुरू हो चुका है वसुंधरा राजे को लेकर कयासों का दौर, निर्दलीय विधायक भाटी...

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर से चर्चा में आई है। विधानसभा सभा पहुंची राजे ने कुछ ऐसा किया, जिसके कारण सभी का ध्यान उनकी ओर गया। इस दौरान उनकी सहजता और अंदाज ने विधानसभा में मौजूद सभी का दिल जीत लिया। खबरों के अनुसार, निर्दलीय विधायक रवीन्द्र सिंह भाटी और वसुंधरा राजे के बीच दिलचस्प बातचीत हुई।

खबरों के अनुसार, विधानसभा के गेट पर जब पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का स्वागत हो रहा था, तभी रवीन्द्र सिंह भाटी भी वहां पहुंचे। इस दौरान राजे ने भाटी की कलाई घड़ी को देखकर कहा - 'नाइस वॉच, क्या समय हुआ है?' इसके तुरंत बाद वह स्नेहपूर्वक भाटी का हाथ थामे हुए ही वे विधानसभा के भीतर की ओर बढ़ गईं। विधानसभा में ये नजारा देखकर वहां मौजूद विधायक और स्टाफ भी हैरान रह गए।

विधानसभा में वसुंधरा राजे का कई दिग्गज विधायकों ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा विधायक नोक्षम चौधरी ने राजे के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे ने नोक्षम के बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस की जमकर तारीफ की। इस दौरान राजे ने आरएलडी विधायक सुभाष गर्ग और भाजपा विधायक ललित मीणा भी चर्चा की।

क्या किसी नए सियासी समीकरण की ओर इशारा तो नहीं?
दूसरी ओर पूर्व सीएम राजे के विधानसभा में इस 'सॉफ्ट पावर' को लेकर कयासबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है। निर्दलीय विधायकों के साथ उनकी यह नजदीकी और युवा चेहरों को दिया गया यह महत्व आगामी दिनों में क्या किसी नए सियासी समीकरण की ओर इशारा तो नहीं? ये तो आगामी समय ही बताएगा।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें