नहटौर/जिला बिजनौर - पंचायत घर में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी किये गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, मार्च 01, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - पंचायत घर में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी किये गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

www.newsindia17.com

पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन मे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नहटौर पुलिस ने  बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र की मकरन्दपुर मानक पंचायत घर का ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिन पर पूर्व में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं।


पाठको को बताना उचित होगा कि गत 27 फरवरी को मोनिका गिरी, निवासी ग्राम कलाली ने थाना नहटौर में एक  शिकायत दर्ज कराई थी। मोनिका द्वारा दी गयी तहरीर मे बताया गया था कि अज्ञात चोरो ने पंचायत घर से लाखो रूपये कीमत का इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी।


आज रविवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई कर पुलिस ने उक्त घटना मे शामिल रहे दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तो ने अपने नाम धीरज पुत्र हुक्म सिंह, निवासी ग्राम कलाली व हेमंत पुत्र पवन सिंह, निवासी ग्राम टपरौला, थाना क्षेत्र नहटौर बताये। पुलिस ने अभियुक्तो के कब्जे से चोरी की गयी एक टीएफटी स्क्रीन, एचपी कीबोर्ड, यूपीएस, प्रिंटर, एक इन्वर्टर व दो बड़ी बैटरियां बरामद की है।


बताया गया कि गिरफ्तार किये गए दोनो आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है। गिरफ्तार किये गए धीरज के खिलाफ धामपुर और नजीबाबाद थानों में लूट व चोरी के कई मामले दर्ज हैं। हेमंत के खिलाफ भी हत्या के प्रयास (धारा 307), शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत नगीना, धामपुर व नहटौर थानों में लगभग पांच गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।


शातिर चोरो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक हरिप्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार और कांस्टेबल रोहित कुमार, अमित मलिक व सद्दाम हुसैन शामिल रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई पूरी कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या ये गिरोह अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल थे।

free counter
अभी तक पाठक संख्या