बरेली/उत्तर प्रदेश - वाराणसी से लायी गयी 15 वर्षीय किशोरी को बेचा, आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर कराया देह व्यापार, नेपाली महिला समेत 4 गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मार्च 14, 2026

बरेली/उत्तर प्रदेश - वाराणसी से लायी गयी 15 वर्षीय किशोरी को बेचा, आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर कराया देह व्यापार, नेपाली महिला समेत 4 गिरफ्तार

www.newsindia17.com
एआई जनरेटेड इमेज 

उत्तर प्रदेश के जिला बरेली से मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ वाराणसी से बहला-फुसलाकर लाई गई एक 15 वर्षीय किशोरी को देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया। किशोरी ने बहादुरी दिखाते हुए कल शुक्रवार रात होटल से भागकर पुलिस को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।


प्राप्त जनकारी के अनुसार वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता (कक्षा 7 की छात्रा) जनवरी के पहले सप्ताह में परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई थी। वाराणसी रेलवे स्टेशन पर उसे एक संदिग्ध युवती मिली, जिसने उसे मदद का झांसा दिया और तीन दिन तक अपने घर रखा। इसके बाद आरोपी युवती किशोरी को बरेली ले आई और यहां बबली नाम की महिला को बेच दिया। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने उसका एक फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। इस कार्ड में उसकी असली उम्र (15 वर्ष) को बढ़ाकर उसे बालिग दिखाया गया था। किशोरी को बालिग होने पर होटलों में कमरा लेने और पुलिस की नजरों से बचने में आसानी हो गयी थी।


पीड़िता के अनुसार उसे खरीदने वाली बबली, उसका पति खलील खान और उनका साथी विनोद उसे चनेहटी गांव कैंट थाना क्षेत्र में एक कमरे में रखते थे। वहां से उसे अलग-अलग होटलों में ले जाया जाता था और जबरन ग्राहकों के पास भेजा जाता था। इस गिरोह में दो अन्य महिलाये नेपाली मूल की दुर्गावती और जसलीन भी सक्रिय थीं।किशोरी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात गिरोह भी उसे सेटेलाइट चौराहे के पास स्थित एक होटल में ले जाया  गया था। वहां किशोरी ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और होटल से बाहर निकलकर सीधे पुलिस के पास पहुंच गई। पीड़िता की आपबीती सुनकर पुलिस तुरंत हरकत में आई।


किशोरी द्वारा दी गयी जानकारी के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने होटल पर दबिश दी। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी की निशानदेही पर होटल में दबिश दी गई। पुलिस ने वहां से एक नेपाली महिला समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही गिरोह के एक पुरुष सदस्य को भी हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार किये गए सभी आरोपियो के खिलाफ बारादरी थाने मे सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या