इस दिन बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं Nitish Kumar - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मार्च 14, 2026

इस दिन बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं Nitish Kumar

इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद से चर्चा है कि बिहार का नया सीएम कौन होगा। हालांकि अभी तक नीतीश कुमार ने बिहार के सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया है। इस संबंध में अब नया अपडेट सामने आया है।

खबरों की मानें तो नीतीश कुमार 8 या 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। 16 मार्च के बाद इस पर औपचारिक चर्चा तेज हो सकती है।

बिहार में नए मुख्यमंत्री के दावेदारों में नीतिश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम भी चर्चा में है। हाल के दिनों में उनकी राजनीतिक सक्रियता बढ़ी है। आगामी समय ही बताएगा कि बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा। माना जा रहा है कि बिहार में नया मुख्यमंत्री भाजपा की ओर से बन सकता है।

PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें