पूरनपुर/जिला पीलीभीत - पूर्व साँसद के बाग़ मे पेड़ के सहारे फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अप्रैल 22, 2026

पूरनपुर/जिला पीलीभीत - पूर्व साँसद के बाग़ मे पेड़ के सहारे फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

www.newsindia17.com

आज बुधवार की सुबह जिला पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र मे स्थित पूर्व साँसद के बाग़ मे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय निवासियो की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के परिजनो ने हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है।


उक्त घटना पूर्व दिवंगत साँसद नवाब शमसुल हसन खां के थाना क्षेत्र के गाँव शेरपुर कलां स्थित कलम वाले बाग़ से जुड़ी है। आज बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे बाग़ की ओर गए ग्रामीणो ने एक युवक का शव पेड़ के सहारे फंदे से लटका देखा। बाग़ मे शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणो की भारी भीड़ जुट गयी। मृतक की पहचान दानिश पुत्र पुत्र नसीम खां उर्फ सनी, निवासी मोहल्ला माहिगिरान, शेरपुर कलां के रूप में हुई। कुछ ही देर मे मृतक के परिजन भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए।


घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पूरनपुर पवन पांडे भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद  शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष पूरनपुर पवन पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।


परिजनों के अनुसार दानिश पूरनपुर के कोतवाली रोड स्थित 'चीमा कार हाउस' पर लेमिनेशन का काम करता था। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची, कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।


युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया या फिर इसके पीछे कोई और संदिग्ध कारण है, इसकी गुत्थी अभी अनसुलझी है। पुलिस मृतक के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की तह तक पहुँचा जा सके। फिलहाल, पूरे गांव में इस घटना को लेकर शोक और चर्चा का माहौल है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या