चाँदपुर - पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, दिसंबर 31, 2023

चाँदपुर - पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

www.newsindia17.com

अपराधों की रोकथाम व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत चाँदपुर  पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।


गत 30 दिसंबर को पीड़िता के पिता ने चाँदपुर पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया था कि साहिल पुत्र शाहिद, निवासी कस्बा बास्टा ने उसकी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।


प्रभारी निरीक्षक चांदपुर संजय कुमार ने बताया कि आज रविवार को आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक इंद्रेश कुमार, कॉन्स्टेबल हिमांशु व हेमंत शामिल रहे। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या