रामपुर - नये वर्ष की सुबह युवक ने फाँसी के फंदे पर झूलकर दी जान, सुसाइड नोट में ससुराल पक्ष पर लगाया आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जनवरी 01, 2024

रामपुर - नये वर्ष की सुबह युवक ने फाँसी के फंदे पर झूलकर दी जान, सुसाइड नोट में ससुराल पक्ष पर लगाया आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप

www.newsindia17.com

आज नये वर्ष के पहले दिन ससुराल पक्ष से विवाद के चलते के युवक ने फाँसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। युवक ने इस सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमे ससुराल पक्ष पर ये घातक कदम उठाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निवासी अमित तिवारी आयु 35 वर्ष पुत्र निवासी तिवारी का अपने ससुराल पक्ष से कुछ विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता लगने पर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतारकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम को भेज दिया।


अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अमित तिवारी के परिजनों द्वारा उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी गयी है। तहरीर के कहा गया है कि अमित का उसके ससुराल पक्ष के साथ कुछ विवाद चल रहा था। मृतक के पास से भी एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमे ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या