असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयदशमी (दशहरा) का पर्व आज शनिवार को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह के समय घरो में पूजा अर्चना हुई और दोपहर बाद नगर के जैन विद्या मंदिर प्रांगण में विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में खान पान के साथ ही बच्चो के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए थे।
मेला परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार, भाजपा मंडलाध्यक्ष सिद्धांत जैन, भाजपा व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष कपिल शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष अंकुश अग्रवाल (बाबा), पूर्व पालिका चेयरमैन महावीर सैनी व भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलकराम सैनी मंचासीन रहे। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का फूल मालाये पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी की ओर से प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह व कस्बा प्रभारी उप निरीक्षक अशोक मलिक को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। देर शाम क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार द्वारा रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण के पुतले का दहन होते ही मेला परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहा।
दशहरा के अवसर पर आज शनिवार को नगर के जैन विद्या मंदिर प्रांगण में विशाल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों पर खानपान से विभिन्न आवश्यक घरेलु सामान उपलब्ध थे। मेले में आये बच्चो के लिए विभिन्न प्रकार के झूले भी लगाए गए थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार को पदाधिकारियों द्वारा फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के हितो को दृष्टिगत रखते हुए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में राम राज्य स्थापित हुआ है और अपराध पर नियंत्रण करने के साथ ही अपराधियों को जेल भेजने का काम जारी है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने श्री आदर्श रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ का इस विशाल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में अपराध व भ्र्ष्टाचार चरम पर था और सरकारे इन पर नियंत्रण करने में नाकाम रही थी मगर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में अपराध व भ्र्ष्टाचार पर नियंत्रण किया गया है और प्रयास अनवरत जारी है। उन्होंने कहा कि आज विजयदशमी का पर्व है जो असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है और आदि काल से ही सत्य ने हमेशा विजय प्राप्त की है।
इसके उपरांत क्षेत्रीय विधायक द्वारा अग्निबाण चलाकर रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। पुतले का दहन होते ही अपार भीड़ से भरा मेला परिसर जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान मुख्य रूप से मेला कमेटी के अध्यक्ष रंजीत जोशी, कोषाध्यक्ष संजू सैनी, उपाध्यक्ष अंकुश अग्रवाल, तेजपाल सैनी, अरविन्द जोशी, मोहित शर्मा, महासचिव आदेश चंद्रा, अशोक चंद्रा, कृष्णा वर्मा, अंशित जैन, महावीर सैनी, संजय कुमार शर्मा, राजेश चंद्रा, नवीन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, जॉनी जोशी, ऋषभ जैन, विशाल शर्मा, नीरज भारद्वाजसहित नगर के कई गणमान्य व उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलजीत सिंह व क़स्बा प्रभारी उप निरीक्षक अशोक मलिक के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
अभी तक पाठक संख्या |