नौंगावा सादात/जिला अमरोहा - दहेज में बाइक व 5 लाख नकद न मिलने पर निकाह के बाद दुल्हन को छोड़ गया दूल्हा, दुल्हन पक्ष ने पुलिस से की शिकायत - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अक्टूबर 14, 2024

नौंगावा सादात/जिला अमरोहा - दहेज में बाइक व 5 लाख नकद न मिलने पर निकाह के बाद दुल्हन को छोड़ गया दूल्हा, दुल्हन पक्ष ने पुलिस से की शिकायत

www.newsindia17.comसरकार द्वारा दहेज प्रताड़ना को रोकने हेतु तमाम कड़े कानून बना दिए जाने के बाद भी इन मामलो में कोई विशेष कमी नहीं आ सकी है। दहेज हत्या व दहेज प्रताड़ना से जुड़े तमाम मामले आये दिन समाचार पत्रों व अन्य मीडिया माध्यमों की सुर्खिया बने रहते है। ऐसा ही एक मामला जिला अमरोहा के थाना नौंगावा सादात क्षेत्र से सामने आया है जहाँ दहेज में बाइक व 5 लाख रूपये नकद न मिलने पर निकाह के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को छोड़कर चला गया। इसके बाद हुई पंचायत में भी कोई निर्णय न हो पाने पर दुल्हन पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव बीलना निवासी दिलदार की पुत्री शिफा का रिश्ता सलमान, निवासी मोहल्ला नई बस्ती, अमरोहा के साथ हुआ था। निकाह के लिए 13 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गयी थी। कल 13 अक्तूबर को बारात आने पर दुल्हन पक्ष द्वारा बारातियो की खातिरदारी की गयी। इसके बाद निकाह भी पढ़ा गया। निकाह की रस्म के बाद अचानक ही दूल्हे ने हंगामा करना शुरू कर दिया और दहेज में बाइक व 5 लाख नकद की मांग करने लगा। दूल्हे की इस हरकत के कारण मौके पर नजारा ही बदल गया। दूल्हे के जिद पर अड़े रहने के चलते दोनों पक्षों एक बीच पंचायत शुरू हो गयी और देर रात तक वार्तालाप होता रहा। इस सबके बाद भी दूल्हा अपनी मांग पर अड़ा रहा और दुल्हन को छोड़कर अपने घर चला गया।

दुल्हन पक्ष द्वारा आज सोमवार की सुबह उक्त मामले की शिकायत पुलिस से की गयी है। दुल्हन पक्ष द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
hit counter
अभी तक पाठक संख्या