अभी तक पाठक संख्या |
सोमवार, अक्टूबर 14, 2024
Home
Distt. Badaun News
बदायूं - तमंचे के बल पर मुंह में कपड़ा ठूँसकर महिला के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बदायूं - तमंचे के बल पर मुंह में कपड़ा ठूँसकर महिला के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
जनपद बंदायू के अलापुर थाना क्षेत्र से एक महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश मेंआया है। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई न किये जाने पर पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई है।
आज सोमवार को अपने शौहर के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि आरोपी अदनान अली का उसके पड़ोस में आना जाना था। गत 13 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े 5 बजे महिला ईदगाह पर न्याज चढ़ाने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान अदनान अली ने महिला को दबोच लिया और तमंचे के बल पर बाजरे के खेत में ले जाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घर पहुंचकर पीड़िता ने आपबीती अपने शौहर को बताई। महिला द्वारा इस सम्बन्ध में कार्रवाई हेतु पुलिस चौकी पर गुहार लगाई गयी मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी।
स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किये जाने पर महिला ने आज सोमवार को एसएसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई है। एसएसपी बृजेश कुमार द्वारा इस मामले में कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए है।
Tags
# Distt. Badaun News

About न्यूज़ इंडिया 17, हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल/चैनल के लिए रामनिवास मौर्य जिला प्रभारी बदायूँ /उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट।
Distt. Badaun News
By
न्यूज़ इंडिया 17, हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल/चैनल के लिए रामनिवास मौर्य जिला प्रभारी बदायूँ /उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट।
at
10/14/2024 09:32:00 pm

Tags:
Distt. Badaun News