नहटौर/जिला बिजनौर - थाना परिसर मे आयोजित शांति समिति की बैठक बोले सीओ "सौहार्द के साथ मनाएं होली, हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पैनी नजर" - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, फ़रवरी 21, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - थाना परिसर मे आयोजित शांति समिति की बैठक बोले सीओ "सौहार्द के साथ मनाएं होली, हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पैनी नजर"

www.newsindia17.com

आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज शनिवार को नहटौर थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और त्योहार कमेटियों के साथ सीधा संवाद कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।


बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था और होली के पारंपरिक जुलूस के सफल आयोजन को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन समितियों से जुलूस के मार्गों की विस्तृत जानकारी ली और रूट पर किसी भी प्रकार के व्यवधान को दूर करने का आश्वासन दिया। सीओ ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वाले तत्वों और हुड़दंगियों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने प्रबुद्ध जनों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


बैठक के दौरान स्थानीय नागरिकों ने त्योहार से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक मे मुख्य रूप से जुलूस मार्ग में लटकते हुए बिजली के तारों को दुरुस्त करना, पर्व के दौरान कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाना, होली के दिन पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करना आदि बिन्दुओ पर विस्तार से चर्चा की गयी। आला अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के कर्मचारियों को इन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया।


बैठक में कस्बे के दोनों समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और त्योहार को मिल-जुलकर मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी, ईओ ओम गिरी सहित भारी संख्या में शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।


बैठक में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष वैभव गोयल, उपमण्डलाध्यक्ष कपिल शर्मा, अंकुश अग्रवाल (बाबा),संजय शर्मा, कृष्णा वर्मा, अरविन्द शर्मा, आदर्श होली हवन कमेटी के अध्यक्ष ऋषभ जैन, अर्पित गुप्ता, बिट्टू जैन, मोहित भारद्वाज, मणिकांत शर्मा, अग्निदेवता,पूर्व सभासद खुर्शीद आलम अंसारी, नबील अहमद,महफूज उर्फ गुड्डा, सभासद अनीस अहमद सहित क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या