रिपोर्ट - मुरादाबाद /उत्तर प्रदेश (मनोज पाल)
जनपद के कुन्दरकी थाना क्षेत्र से जो मामला सामने आया है। उसमें हैवानियत की साड़ी हदें पार कर दी गयीं थी। यहां आरोपी से बचने के लिए युवती ने छत से छलांग लगा दी जिसमें पीडिता के दोनों पैर भी टूट गए। लेकिन आरोपी तब भी उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहता था। उसकी चीख पुकार पर पहुंचे परिजनों ने उसे बचाया और आरोपी की गिरफतारी को पुलिस में शिकायत की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उधर पीडिता और उसके परिवार वाले अभी भी दहशत में हैं।
जानकारी के मुताबिक कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाला अकरम छेड़छाड़ कर रहा था। ढाई महीने पहले किशोरी के परिवार वाले शादी समारोह में गए थे। आरोपी अकरम किशोरी के घर में घुस गया। किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं उसने तमंचा दिखाकर उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। और पुलिस या परिजनों से शिकायत करने पर वीडियो वायरल की धमकी दी। फिर इसके बाद लगातार अकरम मनमानी करता रहा। बीते महीने फरवरी में आरोपी और किशोरी को परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद पूछताछ पर किशोरी ने पूरे प्रकरण की जानकारी परिजनों को दी। घर की इज्जत की खातिर परिवार वाले भी चुप रहे। लेकिन इसके बाद भी अकरम की हरकतें कम न हुईं। आरोपी अकरम के उत्पीड़न से तंग आकर किशोरी ने खुदकशी की धमकी दी थी। तब भी आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देता रहा।
उत्पीड़न से परेशान होकर किशोरी छत से कूद गई, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। अपनी दबंगई के चलते आरोपी अभी पीडिता से शारीरिक सम्बन्ध बनने का दबाब बना रहा है। परिवार का आरोप है कि कुछ दिन बाद अकरम ने फिर से किशोरी और उसके परिजनों को परेशान कर रहा है। इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर कुंदरकी में आरोपित अकरम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसको जेल भेज दिया गया है।