मुरादाबाद - बच्चो के बीच हुए विवाद के बाद 2 समुदायों के बीच हुआ जमकर पथराव, चले लाठी डंडे, मौके पर पुलिस बल तैनात - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अक्टूबर 13, 2024

मुरादाबाद - बच्चो के बीच हुए विवाद के बाद 2 समुदायों के बीच हुआ जमकर पथराव, चले लाठी डंडे, मौके पर पुलिस बल तैनात

newsindia17.com

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में कल शनिवार की देर रात बच्चो के बीच हुए विवाद के बाद दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुए पथराव व हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि कई गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी चलाकर मौके से भीड़ को हटाया। इस मामले में एक समुदाय द्वारा दुसरे समुदाय पर घरो में घुसकर महिलाओ के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाते हुए तहरीर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के वीरशाह हजारी में कल देर रात किसी बात पर दो समुदायों के बच्चो के बीच आपसी विवाद हो गया था। ये विवाद लड़ाई में बदल गया और दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। इस दौरान हुए पथराव व पति डंडो से किये गए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी चलाकर लोगो को मौके से दौड़ाया और स्थिति नियंत्रित की। एक समुदाय के लोगो का आरोप है कि दुसरे समुदाय द्वारा रेलवे लाइन से पत्थर उठाकर फेंके गए है। इस पथराव में एक युवक घायल हुआ है जबकि घरो के बाहर खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है। समुदाय ने दुसरे समुदाय के लोगो पर घरो में घुसकर महिलाओ के साथ छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाले समुदाय के लोगो द्वारा कटघर थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की गयी है। मामला दो समुदाय के बीच का होने के चलते मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।


प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटघर संजय कुमार ने बताया कि बच्चो के बीच हुए विवाद के बाद दो समुदायों के लोगो के बीच पथराव व मारपीट का मामला सामने आया है। फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है तथा मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गयी है। मामले की जाँच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

hit counter
अभी तक पाठक संख्या