शनिवार, नवंबर 09, 2024

चंदौसी/जिला संभल - कमरे में पंखे के सहारे फाँसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

www.newsindia17.com
आज शनिवार की सुबह चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अंशु गुप्ता पत्नी स्व0 सुनील कुमार गुप्ता अपने दो पुत्रो मनीष गुप्ता व शुभम गुप्ता के साथ आवास विकास कॉलोनी में रहती है। अंशु गुप्ता नगर के ही घटलेश्वर गेट स्थित दुर्गा देवी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है। उनका बड़ा पुत्र शुभम घर ने सामने ही परचून की दुकान चलाता है जबकि छोटा पुत्र मनीष आयु 24 वर्ष रुद्रपुर में एक निजी कम्पनी के काम करता था। बताया गया कि मनीष दीवाली पर घर आया था और वापस नही गया था। कल शुक्रवार की रात मनीष घर के नीचे वाले कमरे में जबकि शुभम व अंशु गुप्ता दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में सोये थे। आज शनिवार की सुबह लगभग सवा 6 बजे नीचे के कमरे में झाड़ू लगाने आयी अंशु गुप्ता ने देखा की मनीष का शव पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। मनीष का शव देखकर अंशु गुप्ता की चीख निकल गयी। माँ की चीखने चिल्लाने के आवाज सुनकर शुभम भी नीचे आ गया।

घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटना के बारे मे जानकारी की। युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने का कारण स्पष्ट नही हो सका है।
visitor counter
अभी तक पाठक संख्या 

About the Author

न्यूज इन्डिया 17, हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल/चैनल के लिये देवेन्द्र कुमार, जिला प्रभारी सम्भल/उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट।

Author & Editor

Has laoreet percipitur ad. Vide interesset in mei, no his legimus verterem. Et nostrum imperdiet appellantur usu, mnesarchum referrentur id vim.

 

News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की # © 2015 | Distributed By Copy Blogger Themes - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com